Search

 
 
 

धनबाद :  होली के जश्न में फायरिंग, दो युवक घायल, SNMMCH में इलाज जारी

पैसे मांगने पर विकास लाला ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से जाने को कहा. इस कारण विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर विकास ने फायरिंग कर दी. एक गोली उसके पैर में गोली लगी और दूसरी गोली वहां मौजूद पुष्पक मिश्रा के पेट में लगी.
 

Dhanbad : होली के जश्न के बीच धनबाद में फायरिंग की घटना से धनसार थाना क्षेत्र  में अफरातफरी मच गयी. बरमसिया फुटबॉल मैदान में बुधवार को डीजे बजाने और पैसों के विवाद को लेकर शुरू हुए झगड़े के बीच अचानक फायरिंग की गयी. 

Uploaded Image
इस घटना में दो युवक घायल हो गये. जिन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया है.घायलों की पहचान बरमसिया निवासी विष्णु कुमार शर्मा और पुष्पक मिश्रा के रूप में हुई है.


जानकारी के अनुसार विष्णु कुमार के पैर में और पुष्पक मिश्रा के पेट में गोली लगी है. दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.  


घटना के संबंध में त्रिमूर्ति सदन निवासी घायल विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि वह ठेकेदार विकास लाला के पास पेटी कॉन्ट्रेक्टर के रूप में काम करता है. गोधर में एक अस्पताल निर्माण कार्य के दौरान उसका करीब ढाई लाख रुपये बकाया था.


उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से वह अपनी बकाया राशि की मांग कर रहा था. होली के दिन पैसे की जरूरत होने के कारण वह बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड पहुंचा. जहां विकास लाला अपने कुछ साथियों के साथ मौजूद था.


पैसे मांगने पर विकास लाला ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से जाने को कहा. इस कारण विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर विकास ने फायरिंग कर दी.


 एक गोली उसके पैर में गोली लगी और दूसरी गोली वहां मौजूद पुष्पक मिश्रा के पेट में लगी. घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया.

 
घटना को लेकर घायल पुष्पक मिश्रा ने बताया कि बरमसिया फुटबॉल मैदान में होली मनाने बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. डीजे बजा कर लोग जश्न मना रहे थे. इसी बीच कुछ लोगों के बीच पहले कहासुनी और बाद में मारपीट शुरू हो गयी .


इसके बाद अचानक गोली चलने लगी. एक गोली विष्णु के पैर में लगी और दूसरी गोली उसके पेट में लगी. पुष्पक ने आरोप लगाया है कि विकास लाला ने ही गोली चलाई. उ


पुष्पक ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर पढ़ाई करते हैं, अपने दादा की तेरहवीं में शामिल होने   बरमसिया शनि मंदिर स्थित घर आए हुए थे. वहीं धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद फायरिंग की घटना सामने आयी है.


इस गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज धनबाद के  एसएनएमएमसीएच में चल रहा है. उन्होंने बताया कि एक पक्ष इस विवाद की वजह पैसों का बकाया बता रहा है जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था.


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. होली के जश्न के बीच हुई  गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है.
 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही