Search

 
 
 

Dhanbad : बार-बार खराब होने से गुस्साए युवक ने स्कूटी में लगा दी आग

Dhanbad : सरायढेला-गोविंदपुर मार्ग पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक स्कूटी चालक ने अपनी गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जलने लगी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी.
 

Dhanbad : सरायढेला-गोविंदपुर मार्ग पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक स्कूटी चालक ने अपनी गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जलने लगी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी.

 

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्कूटी में लगी आग पर काबू पाया लेकिन तबतक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. घटना के कारण सड़क पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


बार-बार खराब होने से परेशान था चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक अपनी स्कूटी के बार-बार खराब होने से परेशान था. उसका आरोप है कि उसने कई बार शोरूम में तकनीकी खराबी की शिकायत की, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ. सोमवार को स्कूटी दोबारा खराब होने के बाद चालक अपना आपा खो बैठा.


बताया जा रहा है कि उसने सड़क किनारे स्कूटी खड़ी की उसमें पेट्रोल डाला और आग लगा दी. आग लगते ही स्कूटी लपटों में घिर गई और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.


सड़क पर लगी वाहनों की कतार

स्कूटी में आग लगने के बाद राहगीर और वाहन चालक सुरक्षित दूरी पर खड़े हो गए. आग और धुएं के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सामान्य कराया.


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. स्कूटी चालक ने आखिर किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और शोरूम की ओर से उसकी शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई थी इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही