Search

 
 
 

धनबादः उसूल नहीं वसूली की राजनीति कर रही सरकार- सुदेश महतो

सुदेश महतो ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार उसूल नहीं वसूली की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच की मांग की. कहा कि राज्य सरकार की समर्पण नीति के बावजूद ऐसी घटना कैसे हुई यह गंभीर सवाल है.
 

Dhanbad : धनबाद के न्यू टाउन हॉल में सोमवार को आजसू पार्टी का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया. समारोह में पार्टी प्रमुख सुदेश महतो, गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, अन्य पार्टी पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. आजसू नेताओं ने राज्य सरकार की नीतियों और कामकाज पर कड़ा प्रहार किया. सुदेश महतो ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार उसूल नहीं वसूली की राजनीति कर रही है.


उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच की मांग की. कहा कि राज्य सरकार की समर्पण नीति के बावजूद ऐसी घटना कैसे हुई यह गंभीर सवाल है. इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए. राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को क्षणिक सुखद वादों में फंसाकर वोट तो ले लिया गया, लेकिन झारखंड को दूरदर्शी और स्थायी नेतृत्व देने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है.


मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी का आरोप


सुदेश महतो ने मंईयां सम्मान योजना पर भी सवाल उठाए. कहा कि सरकार योजना के तहत दो महीनों में एक बार किस्त दे रही है. जबकि 6.5 लाख महिलाओं के नाम लाभुक सूची से हटा दिए गए हैं. यह महिलाओं के साथ धोखा है और सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है. योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी शुरू से ही जल, जंगल, जमीन, स्वास्थ्य, विस्थापन और नियोजन जैसे बुनियादी सवालों को लेकर संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी. कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं और इन मुद्दों पर संगठित होकर आंदोलन करें.

 
कार्यकर्ताओं में उत्साह


मिलन समारोह में बड़ी संख्या में शामिल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया. सैकड़ों लोगों ने आजसू का दामन थाना. नेताओं के संबोधन के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंजता रहा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही