Search

 
 
 

धनबादः बैंक मोड़ में आभूषण कारोबारी के दफ्तर में जीएसटी टीम का छापा, दस्तावेजों की जांच

साकेत भवानिया जिले के कई नामी ज्वेलर्स को थोक में सोने की आपूर्ति करते हैं. उनका फर्म श्री संताई इन्वेस्टमेंट में जीएसटी की छापेमारी वित्तीय अनियमितता व कर वंचना की आशंका में की गई है.
 

Dhanbad : धनबाद शहर के बैंक मोड़ स्थित शांति भवन में शनिवार को जीएसटी विभाग की टीम ने प्रतिष्ठित आभूषण कारोबारी के कार्यालय में छापेमारी की. यह कार्रवाई शांति भवन की पांचवीं मंजिल पर स्थित श्री संताई इन्वेस्टमेंट फर्म में की गई. यह फर्म जिले के प्रमुख आभूषण व्यापारी साकेत भवानिया का है. बताया जा रहा है कि यह छापेमारी वित्तीय अनियमितता व कर वंचना की आशंका में की गई है. टीम ने कार्यालय के दस्तावेजों और कंप्यूटर की गहनता से जांच शुरू की.

मिली जानकारी के अनुसार, साकेत भवानिया जिले के कई नामी ज्वेलर्स को थोक में सोने की आपूर्ति करते हैं. इस कार्रवाई को लेकर व्यापारिक हलकों में खलबली मच गई है. हालांकि जीएसटी अधिकारियों की ओर से अब तक आधिकारिक जानकारी या बयान जारी नहीं किया गया है. समाचारी लिखे जाने तक टीम की जांच जारी थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही