Search

 
 
 

धनबादः स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान सदर अस्पताल पहुंचे, ओपीडी में मरीजों का किया इलाज

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने धनबाद के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने स्वयं ओपीडी में बैठकर मरीजों की जांच की.
 

तीन साल में नया मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा


Dhanbad : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बुधवार को धनबाद के सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्वयं ओपीडी में बैठकर मरीजों की जांच की. ओपीडी में मौजूद मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य समस्याएं सीधे मंत्री के समक्ष रखीं. डॉ. इरफान ने मरीजों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित चिकित्सकों को तत्काल समुचित इलाज का निर्देश दिया.


उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को स्पष्ट शब्दों में चेताया कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मंत्री ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें. सरकार का लक्ष्य है कि आम जनता को सरकारी अस्पतालों में ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें. ताकि लोगों को निजी अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े.


मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले तीन वर्षों में धनबाद को नया मेडिकल कॉलेज मिलेगा. प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का नाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर रखने की योजना है. उन्होंने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार गंभीर है. इसी उद्देश्य से वे स्वयं विभिन्न जिलों के सदर अस्पतालों में ओपीडी में बैठकर मरीजों की जांच कर रहे हैं, ताकि जमीनी हकीकत को समझकर सुधार किए जा सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही