Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 30 मार्च से शुरू होगा HPV टीकाकरण अभियान

Dhanbad :  धनबाद समेत पूरे झारखंड में आगामी 30 मार्च से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है.

 

धनबाद स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सारी तैयारियां कर ली है. इस बात की जानकारी सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में 30 मार्च से एचपीवी टीका उपलब्ध कराया जाएगा.

 

Uploaded Image

 

टीकाकरण के लिए 31 हजार बच्चियां चिह्नित

इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों को एचपीवी का सिंगल डोज दिया जाएगा. यह भी बताया कि धनबाद जिले में 15 वर्ष से कम आयु की लगभग 31 हजार बच्चियां चिह्नित की गई हैं, जिनका टीकाकरण करना स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है.

 

डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण अभियान अगले तीन महीनों तक चलेगा, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

 

एक लाख में 12 महिलाओं को है सर्वाइकल कैंसर

वहीं डॉ. दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है. वर्तमान में प्रति एक लाख महिलाओं में लगभग 12 महिलाएं इस बीमारी से प्रभावित हो रही हैं.

 

सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक इस आंकड़े को घटाकर 12 से 4 पर लाना है. उन्होंने यह भी बताया कि एचपीवी वैक्सीन वर्ष 2006 से उपयोग में है और प्राइवेट सेक्टर में इसके दो डोज दिए जाते हैं, जिनकी कीमत प्रति डोज लगभग 10 हजार रुपये तक होती है.

 

वहीं सरकार द्वारा यह टीका पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बच्चियों को इसका लाभ मिल सके. स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण अभियान में अवश्य शामिल कराएं, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव संभव हो सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही