Search

 
 
 

धनबाद:  तोपचांची की पहाड़ियों में मिला मानव कंकाल, फॉरेंसिक जांच शुरू

जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी की पहाड़ी इलाकों में पुलिस छानबीन के दौरान एक मानव कंकाल बरामद किया गया है.
 

Dhanbad : जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी की पहाड़ी इलाकों में पुलिस छानबीन के दौरान एक मानव कंकाल बरामद किया गया है. पुलिस ने कंकाल को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है ताकि उसकी पहचान की जा सके.

 

उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से तोपचांची थाना क्षेत्र के वाटर बोर्ड परिसर के आसपास शव देखे जाने की चर्चा इलाके में फैली हुई थी. इसी सूचना के आधार पर तोपचांची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल शुरू की.

 

रविवार को पुलिस ने तोपचांची झील और उसके आसपास के जंगली इलाकों में सर्च अभियान चलाया लेकिन वहां से कोई ठोस सुराग नहीं मिला. इसके बाद जांच के क्रम में सोमवार को पुलिस को चलकरी की पहाड़ी क्षेत्र में मानव कंकाल मिला.

 

कंकाल के पास से कुछ कागजात, एक पर्स और एक चाबी भी बरामद हुई है. पुलिस ने कंकाल सहित सभी बरामद सामानों को जब्त कर तोपचांची थाना ले आई है. कंकाल की पहचान फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही संभव हो सकेगी.

 

इस संबंध में तोपचांची थाना प्रभारी अजित भारती ने बताया कि सर्च के दौरान मानव खोपड़ी और जबड़ा बरामद किया गया है जिसे आगे की जांच के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही