Search

 
 
 

धनबाद :पूर्वा एक्सप्रेस से गिरे पति-पत्नी, हालत गंभीर , SNMMCH में चल रहा इलाज

जिले में मंगलवार को दर्दनाक रेल हादसा हुआ है. यहां दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस से गिरकर एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना  धोकरा हॉल्ट से कुछ दूरी पर पोल संख्या 226/18 के पास हुई है.
 

Dhanbad : जिले में मंगलवार को दर्दनाक रेल हादसा हुआ है. यहां दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस से गिरकर एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना  धोकरा हॉल्ट से कुछ दूरी पर पोल संख्या 226/18 के पास हुई है.

 

Uploaded Image


जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर रहे थे. यात्रा के दौरान दोनों वॉशरूम की ओर जा रहे थे. तभी अचानक पति का संतुलन बिगड़ गया और वे गिरने लगे. पति को गिरता देख पत्नी ने उन्हें बचाने की कोशिश की. लेकिन इस प्रयास में वह भी संतुलन खो बैठी और दोनों चलती ट्रेन से नीचे जा गिरे. हादसा इतना गंभीर था कि दोनों को शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आईं और वे घटनास्थल पर ही तड़पते रहे. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ. इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. 

 

Uploaded Image

 


घटना के संबंध में जीआरपी जवान राकेश ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक महिला और एक पुरुष ट्रेन से गिरकर घायल हो गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां दोनों की हालत नाजुक पाई गई.

 

Uploaded Image


घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे पुलिस को परिजनों तक सूचना पहुंचाने में परेशानी हो रही है. 

 


राकेश ने कहा घटना की सूचना मिलने के बाद  आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही