Search

 
 
 

धनबाद: IIT (ISM) में IInvenTiv -2026 का उद्घाटन, राज्यपाल ने नवाचार को बताया विकास की कुंजी

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने IIT (ISM) धनबाद में आयोजित IInvenTiv–2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया. इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को भारत के नवाचार, अनुसंधान और भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया
 

Dhanbad: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने IIT (ISM) धनबाद में आयोजित IInvenTiv–2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया. इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को भारत के नवाचार, अनुसंधान और भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया.अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि आयोजन शोध, नवाचार, निवेश और नीति को एक साथ लाकर देश के विकास को नई दिशा दे रहा है.

 


राज्यपाल ने कहा कि भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा सदैव विश्व का मार्गदर्शन करती रही है और आज देश नवाचार आधारित विकास के जरिए उसी गौरव को पुनः प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है.उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 150 से अधिक उच्च-क्षमता वाले नवाचार प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वास्थ्य, सेमीकंडक्टर, मटेरियल साइंस और पृथ्वी विज्ञान जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं.

 

उन्होंने IIT (ISM) Dhanbad की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान अपनी गौरवशाली विरासत के साथ नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.राज्यपाल ने लैब से लैंड की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे मंच नए स्टार्टअप्स, तकनीकों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही