Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः एक करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, कंटेनर में छुपाकर ले जाने की थी तैयारी

सीटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि कंटेनर (ट्रक) से 1003 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त की गई. कार्टून में कुल 12036 बोतल शराब थी.
Advertisement
Advertisement

1003 कार्टून में थीं शराब की 12036 बोतलें

Dhanbad : अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए धनबाद पुलिस ने शुक्रवार की रात बलियापुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने गुलूडीह गांव के पास एक कंटेनर (ट्रक) से 1003 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त की है. कार्टून में कुल 12036 बोतल शराब थी. उत्पाद विभाग के अनुसार, जब्त शराब की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है. यह जानकारी धनबाद के सीटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने शनिवार को बलियापुर थाना में प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन कर छापेमारी की गई. पुलिस ने गुलूडीह बस्ती में घेराबंदी कर कंटेनर (नंबर UP78CT-2731) को जब्त किया. कंटेनर से 1003 कार्टून अवैध शराब बरामद की गई. प्रत्येक कार्टून में 12 बोतल शराब है. कुल 12036 बोतल शराब जब्त की गई है. घटनास्थल से एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त की गई जो शराब कारोबार में संलिप्त किसी व्यक्ति की है.

कंटेनर का ड्राइवर व अन्य संलिप्त लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस ने बलियापुर में थाना कांड संख्या-137/2025 के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर जांच शुरू कर दी है. सिटी एसपी ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से यह स्पष्ट होता है कि संगठित गिरोह स्थानीय स्तर पर सक्रिय हैं जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार को बढ़ावा दे रहा है. उन्होंने दावा किया कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त  में होंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही