Search

 
 
 

धनबादः BCCL व जेरेडा की पहल, बेलगड़िया के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया. यह पहल बैलगड़िया कॉलोनी में रह रहे विस्थापित परिवारों के आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है.
 

Dhanbad : सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेलगड़िया कॉलोनी में सोमवार को बीसीसीएल व जरेडा प्रबंधन ने दो निःशुल्क बस सेवाओं की शुरुआत की. झरिया विधायक रागिनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया. यह पहल बैलगड़िया कॉलोनी में रह रहे विस्थापित परिवारों के आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है. विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि विस्थापित परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और हमेशा उनके साथ खड़ी हैं.

निःशुल्क बस सेवा शुरू होने से स्थानीय निवासियों में खुशी है. लोगों ने इसे सराहनीय कदम बताया. कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय नेता उपेंद्र कुमार सिंह ने इस सुविधा के लिए विधायक रागिनी सिंह, बीसीसीएल और जेरेडा प्रबंधन के प्रति आभार जताया. मौके पर जेरेडा के शेखर कुमार, कुलदीप कुमार शर्मा, राहुल मिश्रा, सीमा देवी, गीता देवी, रूपा कुमारी, ज्योति पांडेय, गुड्डी देवी, वकील सिंह और मिथलेश सिंह समेत दर्जनों विस्थापित परिवार मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही