Search

 
 
 

धनबादः PDS सिस्टम को हाइटेक बनाने की पहल, डीसी ने डीलरों को बांटी 4G ई-पोस मशीन

डीसी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पीडीएस डीलरों के बीच 4G ई-पोस मशीनों का वितरण किया. डीलरों को मशीन की कार्यप्रणाली, उपयोगिता व तकनीकी विशेषताओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई.
 

Dhanbad : धनबाद जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को पारदर्शी, सुचारू व तकनीक सक्षम बनाने की दिशा में पहल की गई है. डीसी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पीडीएस डीलरों के बीच 4G ई-पोस मशीनों का वितरण किया. डीलरों को मशीन की कार्यप्रणाली, उपयोगिता व तकनीकी विशेषताओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई.


एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के कुल 721 पीडीएस डीलरों के बीच 4G ई-पोस मशीनों का वितरण किया जाना है. मशीन वितरण के साथ ही डीलरों को इसके संचालन, लाभुकों के सत्यापन, लेन-देन की प्रक्रिया व तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया. डीसी ने पीडीएस डीलरों से कहा कि 4G ई-पोस मशीन का नियमित उपयोग सुनिश्चित करें. उन्हें लाभुकों के साथ अच्छा व्यवहार करने व समय पर खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण करने का सख्त निर्देश भी दिया.


डीसी ने स्पष्ट किया कि पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार भी उपस्थित थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही