Search

 
 
 

धनबाद : इंटरनेशनल ट्रेड फेयर शुरू, देश-विदेश की 150 कंपनियों के स्टॉल बने आकर्षण

 
Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-then-ssp-surendra-dsp-and-inspector-will-not-run-the-case-in-the-suicide-of-the-thanedar/">

(Dhanbad) के गोल्फ ग्राउंड में 16 सितंबर को इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का शुभारंभ हुआ. आशी नेलसा इवेंट्स व सनशाइन इवेंट एंड मैनेजमेंट की ओर से आयोजित इस ट्रेड फेयर का उद्घाटन धनबाद सांसद पशुपतिनाथ नाथ सिंह व विधयक राज सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया. भाजपा नेत्री रागिनी सिंह भी मौजूद रहीं. 11 दिवसीय मेलेय का समापन 25 सितंबर होगा. पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि यह मेला धनबाद वासियों के लिए यादगार होगा. मेले में देशी व विदेशी वस्तुओं के स्टॉल आकर्षण का केंद्र हैं. निदेशक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेड फेयर में अफगानिस्तान, थाईलैंड, बांग्लादेश, दुबई, सिंगापूर, ट्यूनिशिया सहित देशी व विदेशी कंपनियों के करीब 150 स्टॉल हैं. इनमें ऑटोमोबाइल, फर्नीचर्स, होमएप्लायंसेज, होमडेकोर, बैंकिंग एंड फाइनेंस, इंटीरियर्स बिल्डर्स एंड डेवेलपर्स, हैंडिक्राफ्ट एंड हैंडलूम, एजुकेशन कंसल्टेंसी, इंडस्ट्रीज, आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी एंड फैशन प्रोडक्ट्स, सैलून एंड स्पा, हेल्‍थ एंड फिटनेस आदि के स्टॉल शामिल हैं. उन्होंने बताया कि ट्रेड फेयर का मुख्य उद्देश्य जनता को घरेलू उपयोगी उत्पाद व देश की ख्याति प्राप्त कंपनियों के उत्पाद एक ही परिसर में उचित मूल्य में उपलब्ध कराना है. पूजा सीजन को ध्यान में रखते हुए उत्पादों की खरीद पर आकर्षक स्कीम लांच की गई है. प्रवेश शुल्क 20 रुपए है.

सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं भी

निदेशक ने बताया कि ट्रेड फेयर में मनोर॑जन के लिए प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. गेम शो, फैशन शो, पेंटिंग कंपीटिशन, डांस और सिंगिंग कंपीटिशन में लोग भाग ले सकते हैँ. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-teachers-of-saraswati-vidya-mandir-sindri-got-bail/">धनबाद

: सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी के दो शिक्षकों को मिली जमानत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही