Search

 
 
 

धनबाद : रोजगार व प्रदूषण नियंत्रण की मांग पर जनता श्रमिक संघ का धरना प्रदर्शन

बीसीसीएल एरिया-03 अंतर्गत ब्लॉक-04 परियोजना में सोमवार को जनता श्रमिक संघ के बैनर तले एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. केंद्रीय संगठन सचिव शुभम यादव के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में स्थानीय रैयतों और मजदूरों ने हिस्सा लेकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई.
 
  • अनिश्चितकालीन चक्का जाम की चेतावनी

Dhanbad : बीसीसीएल एरिया-03 अंतर्गत ब्लॉक-04 परियोजना में सोमवार को जनता श्रमिक संघ के बैनर तले एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. केंद्रीय संगठन सचिव शुभम यादव के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में स्थानीय रैयतों और मजदूरों ने हिस्सा लेकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई. 

 

धरना दे रहे आंदोलनकारियों का कहना था कि उन्होंने पूर्व में प्रबंधन को लिखित मांगपत्र सौंपकर विष्णु शिवा आउटसोर्सिंग माइंस में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने, क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ठोस व्यवस्था करने और प्रभावित गांवों के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की थी. उस समय प्रबंधन द्वारा आश्वासन तो दिया गया लेकिन अब तक किसी भी मांग पर ठोस पहल नहीं की गई.

 

इसी उपेक्षा के विरोध में आज धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया. प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों और ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि स्थानीय लोगों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

इस दौरान धरना स्थल पर ब्लॉक-04 के परियोजना पदाधिकारी एस.के. शरण पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की. हालांकि बातचीत के दौरान किसी भी मांग पर सहमति नहीं बन सकी जिसके कारण धरना जारी है.

 

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में परियोजना क्षेत्र में अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही