Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जीतपुर पेटिया बस्ती में स्थिति तनावपूर्ण

शहर के भागाबांध ओपी क्षेत्र अंतर्गत जीतपुर जोड़िया के समीप स्थित पेटिया बस्ती में नगर निगम द्वारा प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) निर्माण कार्य को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जोरदार विरोध करने लगे, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad :  शहर के भागाबांध ओपी क्षेत्र अंतर्गत जीतपुर जोड़िया के समीप स्थित पेटिया बस्ती में नगर निगम द्वारा प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) निर्माण कार्य को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जोरदार विरोध करने लगे, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई.

 

Uploaded Image

 

ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी रैयती और आबादी वाली जमीन पर जबरन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है, जिसकी न तो उन्हें पूर्व सूचना दी गई और न ही उनकी सहमति ली गई. विरोध कर रहे ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे. महिलाओं ने भावुक होते हुए कहा कि जान दे देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे.

 

इधर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए महिला पुलिस द्वारा रस्सी लगाकर बैरिकेडिंग की गई है, जिसके कारण महिला पुलिस कर्मियों और ग्रामीण महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई.

 

मौके पर पुटकी अंचल अधिकारी विकास आनंद, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, सीसीआर डीएसपी, जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सत्यम सहित कई थानों की पुलिस की टीम मौजूद रही.

 

अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने और वार्ता के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की. लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे. ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि यदि जबरन निर्माण कार्य शुरू किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे.

 

स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती कर दी है. समाचार लिखे जाने तक मौके पर तनाव बना हुआ था और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही