Search

 
 
 

विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने प्रोविजनल सर्टिफिकेट को लेकर जारी की आवश्यक सूचना

विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग द्वारा तृवर्षीय स्नातक (Bachelor’s Degree) पाठ्यक्रम उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्राप्त करने को लेकर एक आवश्यक सूचना जारी की गई है.
 

Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग द्वारा तृवर्षीय स्नातक (Bachelor’s Degree) पाठ्यक्रम उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्राप्त करने को लेकर एक आवश्यक सूचना जारी की गई है. 

 

जारी सूचना के अनुसार, ऐसे विद्यार्थी जो प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित प्रपत्र को पूर्ण रूप से भरकर ₹300 (तीन सौ रुपये) शुल्क के साथ अपने संबंधित महाविद्यालय में दिनांक 20 जनवरी 2026 तक जमा करना होगा.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महाविद्यालय स्तर पर प्रपत्रों की जाँच के उपरांत एकीकृत सूची तैयार की जाएगी. इसके साथ ही निर्धारित शुल्क की राशि का बैंक ड्राफ्ट बनाकर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में दिनांक 22 जनवरी 2026 तक जमा कराना अनिवार्य होगा, ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

 

विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयों से इस सूचना को अति आवश्यक समझते हुए निर्धारित तिथियों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही