Search

 
 
 

Lagatar Impact : हरकत में आया पथ निर्माण विभाग, झरिया में जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

Lagatar Media ने शुक्रवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी. इसके बाद धनबाद जिला पथ निर्माण विभाग (PWD) हरकत में आया और शनिवार को उक्त सड़क का मरम्मत कार्य शुरू कराया
 

Dhanbad : झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर नुनुडीह दुर्गा मंदिर के समीप सड़क लंबे समय से जर्जर थी. इस संबंध में Lagatar Media ने शुक्रवार को झरिया-सिंदरी मुख्य सड़क की स्थिति बदहाल शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी. इसके बाद धनबाद जिला पथ निर्माण विभाग (PWD) हरकत में आया और शनिवार को उक्त सड़क का मरम्मत कार्य शुरू कराया. पथ निर्माण विभाग के जिला इंजीनियर मिथिलेश सिंह व पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता रंजीत ठाकुर की देखरेख में मरम्मत कार्य चल रहा है.

 

दोनों अधिकारियों ने भाजपा जिला मंत्री सह दिशा के सदस्य राज किशोर व जिला आईटी प्रभारी शिवांश श्रीवास्तव के साथ जर्जर सड़क का निरीक्षण किया. इसके बाद नुनुडीह दुर्गा मंदिर के समीप गड्ढों को भरा गया. साथ ही अन्य स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत भी शुरू की गई. मरम्मत कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई. उन्होंने लगातार मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खबर प्रकाशित होन से उनकी समस्या उच्च अधिकारियों तक पहुंची जिसके कारण वर्षों से उपेक्षित पड़ी सड़क की मरम्मत संभव हो सकी. 

 

ज्ञात हो कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर टोटो चालकों व स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति लंबे समय से भारी नाराजगी थी. गड्ढों व जलजमाव के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी.कई बार छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके थे. लेकिन संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही थी. इसे लेकर स्थानीय निवासी मासस नेता सबूर गोराई, बिजली देवी, मुकेश कुमार नोनिया व टोटो चालक उमा शंकर पांडेय सहित अन्य लोगों ने शुक्रवार को खुलकर विरोध जताया था.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही