Search

 
 
 

BHMS कोर्स में खाली ऑल इंडिया सीटों पर दाखिले के लिए एक्स्ट्रा काउंसलिंग, 18 से पहले करें आवेदन

BHMS कोर्स में खाली बची ऑल इंडिया सीटों पर दाखिले के लिए एक अतिरिक्त ऑनलाइन काउंसलिंग कराई जाएगी. यह काउंसलिंग नेशनल कमीशन फॉर होम्योपैथी के नियमों के अनुसार होगी. इस काउंसलिंग के जरिए झारखंड के निजी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में खाली सीटों पर नामांकन किया जाएगा. इनमें देवकी महावीर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च हॉस्पिटल  (गढ़वा) और लक्ष्मी चंद्रवंशी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर (विश्रामपुर, पलामू) शामिल हैं.
 

Ranchi :  BHMS कोर्स में खाली बची ऑल इंडिया सीटों पर दाखिले के लिए एक अतिरिक्त ऑनलाइन काउंसलिंग कराई जाएगी. यह काउंसलिंग नेशनल कमीशन फॉर होम्योपैथी के नियमों के अनुसार होगी.

 

इस काउंसलिंग के जरिए झारखंड के निजी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में खाली सीटों पर नामांकन किया जाएगा. इनमें देवकी महावीर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च हॉस्पिटल  (गढ़वा) और लक्ष्मी चंद्रवंशी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर (विश्रामपुर, पलामू) शामिल हैं. 

 

ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जनवरी है. 19 जनवरी को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और उसी दिन से छात्र अपनी पसंद के कॉलेज के लिए चॉइस फिलिंग कर सकेंगे.

 

चॉइस फिलिंग की अंतिम तारीख 20 जनवरी तय की गई है. इसके बाद 21 से 23 जनवरी के बीच प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर जारी किए जाएंगे. इसी दौरान चयनित छात्रों का दस्तावेज सत्यापन और नामांकन संबंधित कॉलेजों में होगा. 

 

जानकारी के अनुसार,  जिन अभ्यर्थियों का अब तक किसी भी राउंड में चयन नहीं हुआ है, वही इस अतिरिक्त काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं. वहीं जिन अभ्यर्थियों के नाम पहले से संशोधित मेरिट सूची में शामिल हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है.

 

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन और काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि नामांकन में किसी तरह की परेशानी न हो.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही