Search

 
 
 

JPSC ने वन क्षेत्र पदाधिकारी (FRO) मुख्य परीक्षा की तिथि की जारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने वन क्षेत्र पदाधिकारी मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2024 से संबंधित आवश्यक सूचना जारी कर दी है.
 

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने वन क्षेत्र पदाधिकारी मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2024 से संबंधित आवश्यक सूचना जारी कर दी है. FRO परीक्षा 22 जनवरी 2026 एवं 24 जनवरी 2026 को रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

 

परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. 22 जनवरी 2026 को प्रथम पाली में सुबह 09:30 बजे से 12:30 बजे तक सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा होगी, जबकि द्वितीय पाली में दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक सामान्य अध्ययन की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

 

वहीं 24 जनवरी 2026 को प्रथम पाली में सुबह 09:30 बजे से 12:30 बजे तक वैकल्पिक विषय पत्र–I एवं द्वितीय पाली में दोपहर 02:30 बजे से 05:30 बजे तक वैकल्पिक विषय पत्र–II की परीक्षा ली जाएगी.

 

आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in से डाउनलोड करें. प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे. परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक एवं आईरिस जांच की व्यवस्था की गई है, इसलिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा.

 

JPSC ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र, उपस्थिति पत्रक, चार पासपोर्ट साइज फोटो एवं वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है. किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर अभ्यर्थी समय रहते आयोग से संपर्क कर सकते हैं.आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा से संबंधित निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही