Search

 
 
 

धनबादः मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में JMM का धरना

जेएमएम नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महापुरुषों के नामों और ऐतिहासिक योजनाओं में बदलाव कर समाज में जातीय उन्माद और विभाजन पैदा करना चाहती है.
 

केंद्र सरकार से फैसला वापस लेने की मांग


Dhanbad : मनरेगा का नाम बदलकर जीबी जी राम जी किए जाने के खिलाफ जेएमएम ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जेएमएम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया. केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और मोदी सरकार से जीबी जी राम जी बिल को तत्काल वापस लेकर मनरेगा का पुराना नाम बहाल करने की मांग की. नेताओं ने कहा कि मनरेगा करोड़ों गरीबों और ग्रामीण मजदूरों से जुड़ी एक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी योजना है. इसका नाम बदलना जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है.


जेएमएम नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महापुरुषों के नामों और ऐतिहासिक योजनाओं में बदलाव कर समाज में जातीय उन्माद और विभाजन पैदा करना चाहती है. सरकार अपने राजनीतिक एजेंडे को लागू करने के लिए ऐतिहासिक पहचान को बदलने का प्रयास कर रही है, जिसे जेएमएम बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने फैसला अविलंब वापस नहीं लिया, तो जेएमएम राज्यभर में उग्र आंदोलन छेड़ेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही