Search

 
 
 

राष्ट्रपति 28 को पहुंचेंगी रांची, जमशेदपुर- गुमला में आयोजित कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वे जमशेदपुर और गुमला में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी.
 

Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वे जमशेदपुर और गुमला में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी. राष्ट्रपति 28 दिसंबर की शाम छह बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगी. इसके बाद वे सीधे लोकभवन जाएंगी, जहां वो रात्रि विश्राम करेंगी. 

 

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद 

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक और बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक तक 200 मीटर के दायरे को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है. 28 दिसंबर की सुबह 6 बजे से 30 दिसंबर की रात 10 बजे तक ड्रोन या किसी भी प्रकार के उड़ने वाले उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. 

 

ऐसा है राष्ट्रपति का कार्यक्रम

28 दिसंबर : शाम 6 बजे रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी.

29 दिसंबर: सुबह 9 बजे जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी और एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी.

29 दिसंबर: जाहेरस्थान में आयोजित ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विशेष जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगी.

30 दिसंबर: गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में आयोजित अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा 2025’ में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही