Search

 
 
 

धनबाद : श्रीराम बर्तन शॉप एंड ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

सरायढेला थाना क्षेत्र के ऐट लेन स्थित श्रीराम बर्तन शॉप एंड ज्वेलर्स में बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ किया है. जानकारी के अनुसार, महज दो महीने पहले ही दुकान खोली गयी थी.
 

Dhanbad :  सरायढेला थाना क्षेत्र के ऐट लेन स्थित श्रीराम बर्तन शॉप एंड ज्वेलर्स में बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ किया है. जानकारी के अनुसार, महज दो महीने पहले ही दुकान खोली गयी थी. 

 

मकान मालिक ने फोन पर दी चोरी की जानकारी

दुकान संचालक धनंजय पाल को चोरी की जानकारी सोमवार सुबह मकान मालिक ने फोन पर दी. सूचना पाकर धनंजय पाल दुकान पहुंचे तो देखा शटर टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है. उन्होंने तुरंत चोरी की सूचना सरायढेला थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.  पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. पीड़ित की ओर से चोरी की लिखित शिकायत थाने में दर्ज करवा दी गई है. 

 

करीब तीन लाख के सामान पर किया हाथ साफ

दुकान संचालक के अनुसार, चोर दुकान से करीब दो किलो चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए, जिसमें पायल, ब्रेसलेट, कड़ा, बिछिया, चांदी के सिक्के और सोने की बिछिया शामिल हैं. उन्होंने कहा कि चोरी की गई सामान की कीमत लगभग तीन लाख रुपये होगी. उन्होंने यह भी बताया कि यह दुकान महज दो महीने पहले ही शुरू की थी .

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही