Search

 
 
 

धनबाद :  टण्डाबाड़ी बस्ती में फिर भू-धंसान, आधा दर्जन घरों में दरारें

जिले के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टण्डाबाड़ी बस्ती में बुधवार को एक बार फिर भू-धंसान की घटना सामने आई जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.इस घटना में बस्ती के आधा दर्जन से अधिक घरों के साथ पास स्थित मंदिर की दीवारों में भी बड़ी दरारें पड़ गई हैं.
 
  • 100 फीट तक फटी सड़क, दहशत में ग्रामीण

Dhanbad : जिले के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टण्डाबाड़ी बस्ती में बुधवार को एक बार फिर भू-धंसान की घटना सामने आई जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.इस घटना में बस्ती के आधा दर्जन से अधिक घरों के साथ पास स्थित मंदिर की दीवारों में भी बड़ी दरारें पड़ गई हैं.

 

Uploaded Image

 

वहीं मुख्य पीसीसी सड़क पर लगभग 100 फीट तक जमीन फट गई है जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ है.राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन संभावित खतरे को देखते हुए लोग दहशत में हैं.

 

 

कई परिवार अपने घरों को छोड़कर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में खासा डर देखा जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे इसके लिए सीधे तौर पर बीसीसीएल और जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

 

Uploaded Image

 

स्थानीय निवासी सुनील, दीपक और धीरज पांडेय ने बताया कि टण्डाबाड़ी बस्ती में लगातार भू-धंसान की घटनाएं हो रही हैं बावजूद इसके बीसीसीएल और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस और स्थायी कदम नहीं उठाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि बीते 31 मार्च को भी इसी बस्ती में भू-धंसान की बड़ी घटना हुई थी जिसमें एक नाबालिग समेत दो लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई थी.उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी गंभीर घटना के बाद भी न तो विस्थापन की कोई ठोस योजना बनाई गई और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए.

 

Uploaded Image

 

नतीजतन लोग आज भी खतरे के बीच उसी क्षेत्र में रहने को मजबूर हैं यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि टण्डाबाड़ी बस्ती के सभी प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित किया जाए और उन्हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. साथ ही क्षेत्र में लगातार हो रहे भू-धंसान की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही