Search

 
 
 

धनबाद :  धूमधाम से मनाई गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा, 1979 से जारी है परंपरा

शहर के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई.
 

Dhanbad :  शहर के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. इसी क्रम में हाउसिंग कॉलोनी दुर्गा मंडप परिसर में भी चित्रगुप्त पूजा का भव्य आयोजन किया गया जहां पूरे विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई. 

 

भक्तों ने पूजा के दौरान कलम-दवात, पुस्तकों और खातों की पूजा कर ज्ञान और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ भंडारा आयोजित हुआ. इस अवसर पर चित्रगुप्त पूजा समिति के सदस्य विजय सहाय और एस ए लाल ने बताया कि यहां यह परंपरा वर्ष 1979 से लगातार निभाई जा रही है.

 

पूजा की शुरुआत कॉलोनी के कुछ वरिष्ठ निवासियों ने की थी जो धीरे-धीरे एक सामुदायिक उत्सव का रूप ले चुकी है. अब हर साल सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र होकर भगवान चित्रगुप्त जो यमराज के लेखाकार और कर्मों के लेखा-जोखा रखने वाले देवता माने जाते हैं उनकी पूजा अर्चना करते हैं. 

 

यही नहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया जिसमें स्थानीय बच्चों और युवाओं ने भक्ति गीत, नृत्य और कविताओं की प्रस्तुति दी. पूरे कार्यक्रम में कॉलोनी के निवासियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही. सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक भोज का आनंद लिया. शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन शोभायात्रा के साथ किया जाएगा

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही