Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : गुंडिचा मंदिर में विराजे भगवान जगन्नाथ, गोल्फ ग्राउंड में उमड़ी आस्था, 19 तक दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के बाद अब धनबाद का रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में रंग गया है. यहां बनाए गए भव्य गुंडिचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलभद्र विराजमान हैं. श्रद्धालु अगले चार दिनों तक यानी 19 जुलाई तक भगवान के दर्शन कर सकेंगे.
Advertisement
Advertisement
  • चार दिनों तक दर्शन, महाप्रसाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम

Dhanbad :  भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के बाद अब धनबाद का रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में रंग गया है. यहां बनाए गए भव्य गुंडिचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलभद्र विराजमान हैं. श्रद्धालु अगले चार दिनों तक यानी 19 जुलाई तक भगवान के दर्शन कर सकेंगे.

 

रथ यात्रा के समापन के बाद भगवान जगन्नाथ के विश्राम स्थल के रूप में गोल्फ ग्राउंड में भव्य गुंडिचा मंदिर का निर्माण किया गया है. मंदिर खुलते ही पहले दिन करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलभद्र के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

 

पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. परिसर में महाप्रसाद, निशुल्क प्रसाद वितरण, धार्मिक मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

 

Uploaded Image

चार दिनों तक चलेगा आयोजन

इस्कॉन धनबाद के अध्यक्ष प्रेम दास ने बताया कि 16 जुलाई से 19 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह से शाम तक श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकेंगे. वहीं प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा. मेले में धार्मिक पुस्तकों, आध्यात्मिक साहित्य, पूजा-सामग्री, महाप्रसाद और अन्य आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं.

 

श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था

श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क खिचड़ी और हलवा प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है. आयोजकों के अनुसार, प्रतिदिन 50 से 60 हजार श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है. इसके अलावा गुंडिचा मंदिर परिसर में बने सांस्कृतिक मंच पर प्रतिदिन भजन-कीर्तन, सत्संग और लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है.

 

Uploaded Image

 

आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक उत्सव मनाना नहीं, बल्कि लोगों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और सनातन परंपराओं से जोड़ना भी है. श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर भारी उत्साह है और आने वाले दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है.

 

भक्ति, सेवा और संस्कृति का यह भव्य संगम अगले चार दिनों तक धनबादवासियों को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर करेगा. भगवान जगन्नाथ के दर्शन, महाप्रसाद, धार्मिक मेला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस आयोजन को श्रद्धालुओं के लिए यादगार बना रही हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही