Search

 
 
 

Saraikela News: कपाली में बोलेरो से तीन मवेशी बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार

जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में एक बोलेरो से तीन मवेशी बरामद किए गए हैं. हालांकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बोलेरो जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela-Kharsawa : जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में एक बोलेरो से तीन मवेशी बरामद किए गए हैं. हालांकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बोलेरो जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

 

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बोलेरो (वाहन संख्या OR09O-3887) में मवेशियों को ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस ने पुड़ीसिल्ली क्षेत्र में घेराबंदी कर जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस ने बोलेरो को रोकने का इशारा किया. 

 

लेकिन चालक वाहन को तेज गति से लेकर कपाली की ओर भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया. इस दौरान चालक ने हासमी मोहल्ला में बोलेरो छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें तीन मवेशी मिलीं. पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है. 

 

कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि फरार चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. उसकी गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बरामद मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था. फिलहाल मामले की जांच जारी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही