Search

 
 
 

Palamu News : पाटन में 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जिले के पाटन थाना क्षेत्र स्थित चेतमा गांव में शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मुन्नू राम के पुत्र संतोष राम (45) के रूप में हुई है.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu : जिले के पाटन थाना क्षेत्र स्थित चेतमा गांव में शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मुन्नू राम के पुत्र संतोष राम (45) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.

 

इसके बाद किशनपुर पिकेट प्रभारी चंद्रशेखर कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MMCH भेज दिया है. किशनपुर पिकेट प्रभारी चंद्रशेखर कुमार यादव से मिली जानकारी के अनुसार, संतोष राम का शव फांसी के फंदे से लटका मिला.

 

घटना के वक्त उनकी पत्नी और बच्चे घर से कहीं बाहर गये थे. आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को घटना की जानकारी हुई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही