Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand News : 108 एंबुलेंस सेवा में बड़ा बदलाव, अब सदर अस्पताल से होगा संचालन

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बड़ा फैसला लिया है. अब 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन सीधे जिला सदर अस्पतालों से किया जाएगा. इस पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित जिले के सिविल सर्जन के पास होगी.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बड़ा फैसला लिया है. अब 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन सीधे जिला सदर अस्पतालों से किया जाएगा. इस पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित जिले के सिविल सर्जन के पास होगी.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा चला रही मौजूदा एजेंसियों का काम संतोषजनक नहीं है. जिन एजेंसियों ने काम लेने के बाद भी अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभाई, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही से मरीजों को परेशानी होती है और सरकार की छवि भी प्रभावित होती है.

 

 

इरफान ने बताया कि जब तक नई एजेंसी का चयन नहीं हो जाता और नई एंबुलेंस की खरीद पूरी नहीं हो जाती, तब तक यह अंतरिम व्यवस्था लागू रहेगी. नई एंबुलेंस खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया पहले से चल रही है. स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 108 सेवा की सभी एंबुलेंस, चाहे वे चलने की स्थिति में हों या खराब, उन्हें संबंधित सदर अस्पताल में जमा कराया जाए.

 

इसके बाद सिविल सर्जन उनकी देखरेख में सेवा का संचालन सुनिश्चित करेंगे. इस व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए 21 जुलाई को पांच सदस्यीय समिति की बैठक होगी. बैठक में आगे की प्रक्रिया और संचालन से जुड़े अंतिम निर्णय लिए जाएंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही