Search

 
 
 

धनबादः बरवाअड्डा में शराब लदी मैजिक वैन पलटी, लाखों की शराब सड़क पर बिखरी

मैजिक वैन सरकारी शराब गोदाम से माल लेकर गोविंदपुर स्थित एक शराब दुकान के लिए रवाना हुई थी. रास्ते में कांड्र के पास वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई.
 

Dhanbad : धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर कांड्रा के समीप सोमवार को सरकारी शराब से लदी मैजिक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में वैन में लदी लाखों रुपये की शराब सड़क पर बिखर गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया. बताया गया कि मैजिक वैन सरकारी शराब गोदाम से माल लेकर गोविंदपुर स्थित एक शराब दुकान के लिए रवाना हुई थी. रास्ते में कांड्र के पास वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. चालक बाल-बाल बच गया.

चालक ने हादसे की सूचना तुरंत गोदाम कर्मियों को दी. सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस व गोदाम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शराब को सुरक्षित निकालकर दूसरे वाहन से थाना भेज दिया. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस दुर्घटना में हजारों रुपये की शराब बर्बाद हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वाहन अनियंत्रित होने के पीछे तकनीकी खराबी थी या चालक की लापरवाही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही