Search

 
 
 

धनबाद :  छठ पर लगे मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से तीन घायल, आक्रोशितों ने झूला संचालक को पीटा

झरिया के बोरागढ़ ओपी क्षेत्र स्थित बीएनआर कॉलोनी में छठ पूजा के अवसर पर लगे मेले में मंगलवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया. मेला परिसर में लगा तारा माची का झूला अचानक टूट गया, जिससे दो महिलाएं और एक पुरुष नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Dhanbad :  झरिया के बोरागढ़ ओपी क्षेत्र स्थित बीएनआर कॉलोनी में छठ पूजा के अवसर पर लगे मेले में मंगलवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया. मेला परिसर में लगा तारा माची का झूला अचानक टूट गया, जिससे दो महिलाएं और एक पुरुष नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से झरिया के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.

Uploaded Image

घटना के बाद मेला स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. आक्रोशित लोगों ने झूला संचालक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही बोरागढ़ ओपी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने झूला संचालक को हिरासत में ले लिया है और जांच में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही