Search

 
 
 

Dhanbad :  ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत, कुछ देर रुकी राजधानी एक्सप्रेस

धनबाद-गोमो रेल मार्ग पर गंगा गौशाला के समीप स्थित रेलवे पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. यह हादसा रेलवे के पोल संख्या 284/18 के निकट हुआ.
 

Dhanbad :    धनबाद-गोमो रेल मार्ग पर गंगा गौशाला के समीप स्थित रेलवे पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. यह हादसा रेलवे के पोल संख्या 284/18 के निकट हुआ है. शव मिलने की खबर से इलाके में भारी भीड़ जुट गई है. 

 

घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने के कारण राजधानी एक्सप्रेस को गोमो स्टेशन पर कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. इसके बाद ट्रैकमैन ने तत्काल शव को ट्रैक से हटाकर किनारे किया, जिसके बाद राजधानी एक्सप्रेस को सुरक्षित रवाना किया गया.

 

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और कतरास थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मृतक की पहचान करने और घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

 

कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि रेलवे पीडब्ल्यूआई से सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के किनारे एक शव पड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई.

 

ट्रेन चालक ने पूछताछ में बताया कि ट्रेन से झटका लगने के बाद व्यक्ति ट्रैक पर गिर गया था. उन्होंने बताया कि शव ट्रैक के बीचों-बीच पड़े होने के कारण राजधानी एक्सप्रेस को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. ट्रैकमैन द्वारा शव को हटाने के बाद ही ट्रेन का परिचालन सामान्य हो सका. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही