Search

 
 
 

धनबाद : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, शव की शिनाख्त नहीं

Dhanbad News :  दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया.
 
दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जुटी

Dhanbad News :  धनबाद से एक सड़क दुर्घटना की खबर आई है.  8 लेन स्थित असर्फी अस्पताल के समीप गुरुवार रात सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो जाने की सूचना है. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.


दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया.

 


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. दुर्घटना में उसका सिर बुरी तरह कुचल गया है. पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  
   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही