Search

 
 
 

धनबाद : बंद मार्बल दुकान में भीषण आग, शटर तोड़ दमकल ने पाया काबू

जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेमको मोड़ स्थित लक्ष्मी मार्बल सेंटर में गुरुवार देर शाम अचानक आग लग गई. घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे आग अंदर तेजी से फैलकर विकराल रूप ले लिया.
 

Dhanbad :  जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेमको मोड़ स्थित लक्ष्मी मार्बल सेंटर में गुरुवार देर शाम अचानक आग लग गई. घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे आग अंदर तेजी से फैलकर विकराल रूप ले लिया.

 

स्थानीय लोगों ने दुकान से उठते काले धुएं के गुबार को देखकर तत्काल इसकी सूचना पास के थाना को दी .सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचित किया.

 

थोड़ी ही देर में दमकल विभाग की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.  दुकान का शटर बंद होने के कारण दमकल कर्मियों को अंदर प्रवेश करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

 

करीब ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद शटर को तोड़ा गया, जिसके बाद दमकलकर्मी अंदर प्रवेश हुए. लेकिन तब तक आग दुकान के पिछले हिस्से तक फैल चुकी थी और पूरे परिसर में धुआं भर गया था.

 

दमकल कर्मियों ने अंदर घुसकर कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया. हालांकि आग लगने से दुकान में रखे महंगे मार्बल और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही