Search

 
 
 

धनबाद : शॉर्ट सर्किट से लगी घर में भीषण आग, लाखों का नुकसान

जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत राजबाड़ी ग्वाला पार्टी में मंगलवार को एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई. जससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
 
  • विधायक ने दिलाया मुआवजे का भरोसा

Dhanbad  : जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत राजबाड़ी ग्वाला पार्टी में मंगलवार को एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई. जससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया.स्थानीय लोगों ने शुरुआत में अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटें तेज होने के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख दमकल विभाग को सूचना दी गई.

 

Uploaded Image

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.इस हादसे में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है. घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया .उन्होंने कहा कि आग से परिवार को भारी क्षति हुई है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी .

 

Uploaded Image

विधायक ने तत्काल बाघमारा के अंचल अधिकारी से फोन पर बात कर मामले की जानकारी दी और आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का निर्देश दिया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई कर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी.वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में सड़क अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है जिसके कारण आपातकालीन सेवाओं को पहुंचने में कठिनाई होती है.

 

लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और सड़क चौड़ीकरण की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं में समय पर राहत पहुंचाई जा सके.फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को ही वजह माना जा रहा है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही