Search

 
 
 

धनबाद :  स्टील गेट सब्जी बाजार में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट सब्जी बाजार में रविवार देर रात भीषण आग लग गई. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
 

Dhanbad :  जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट सब्जी बाजार में रविवार देर रात भीषण आग लग गई. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं.

 

इस घटना में दुकानों में रखे लाखों के सामान जलकर राख हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

 

इधर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया.


घटना की जानकारी मिलने के बाद मेयर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया. बताया जा रहा है कि उनका आवास घटनास्थल के पास ही स्थित है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही