Search

 
 
 

धनबाद मेयर चुनाव: JLKM ने उतारा पार्टी समर्थित उम्मीदवार, प्रकाश महतो के नाम का ऐलान

जेएलकेएम के केंद्रीय प्रवक्ता सुशील मंडल ने मेयर पद के लिए पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता प्रकाश महतो को उम्मीदवार घोषित किया. कहा कि जेएलकेएम धनबाद नगर निगम चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, विभिन्न राजनीतिक दल अपने समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा करने लगे हैं. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने मेयर पद के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवार की औपचारिक घोषणा कर दी है.


परिसदन में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में जेएलकेएम के केंद्रीय प्रवक्ता सुशील मंडल ने मेयर पद के लिए पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता प्रकाश महतो को उम्मीदवार घोषित किया. कहा कि जेएलकेएम धनबाद नगर निगम चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा. पार्टी का उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि नगर निगम में जनसमस्याओं को मजबूती से उठाना और पारदर्शी प्रशासन स्थापित करना है.

 

 उन्होंने यह भी बताया कि जहां-जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता की मांग होगी वहां जेएलकेएम की ओर से वार्ड पार्षद पद के लिए भी पार्टी समर्थित उम्मीदवार उतारे जाएंगे. इसे लेकर वार्ड स्तर पर लगातार बैठकें हो रही हैं. प्रेसवार्ता में पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही