Search

 
 
 

धनबाद: मेयर संजीव सिंह ने लॉन्च किया QR कोड,  अब घर बैठे दर्ज होगी शिकायत

शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए धनबाद नगर निगम ने एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है. मेयर संजीव सिंह के निर्देश पर नगर निगम ने क्यूआर कोड आधारित शिकायत प्रणाली लागू की है. जिससे अब नागरिक घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे.
 

Dhanbad: शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए धनबाद नगर निगम ने एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है. मेयर संजीव सिंह के निर्देश पर नगर निगम ने क्यूआर कोड आधारित शिकायत प्रणाली लागू की है. जिससे अब नागरिक घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. इस नई व्यवस्था के तहत जलापूर्ति, सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित नगर निगम से जुड़ी सभी समस्याओं के लिए अलग-अलग क्यूआर कोड जारी किए गए हैं.

Uploaded Image
नागरिकों को केवल संबंधित क्यूआर कोड को अपने मोबाइल से स्कैन करना होगा जिसके बाद वे सीधे अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे. मेयर के अनुसार यह शिकायतें संबंधित विभाग तक तुरंत पहुंचेंगी, जिससे उनके समाधान की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज और प्रभावी हो जाएगी. साथ ही इस प्रणाली के माध्यम से शिकायतों की मॉनिटरिंग भी आसान होगी, जिससे लापरवाही की गुंजाइश कम हो जाएगी.

 

इस संबंध में मेयर संजीव सिंह ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर से मुक्ति दिलाना और नगर सेवाओं को अधिक जवाबदेह बनाना है. उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही