Search

 
 
 

धनबाद : सड़क पर फूहड़ डांस करती महिला के मामले में मंत्री ने लिया संज्ञान, जांच के निर्देश

सड़क पर महिला द्वारा फूहड़ डांस करने के मामले को परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ ने गंभीरता से लिया है.
 

Dhanbad: सड़क पर महिला द्वारा फूहड़ डांस करने के मामले को परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ ने गंभीरता से लिया है. यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि आज रक्षाबंधन है, मेरा सभी बहनों से नम्र निवेदन है कि नृत्य के लिए उचित मंच का उपयोग करें. ऐसे प्रदर्शन से समाज में गलत संदेश जाता है.

 

उन्होंने इस मामले की जांच करने का निर्देश धनबाद डीसी को दिया है. अपने निर्देश में कहा है कि उक्त महिला को परिवहन नियमों की जानकारी दे तथा इस्तेमाल किए गए वाहन की जांच कर नियमों के तहत कार्यवाही करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही