Search

 
 
 

धनबाद : बिजली संकट पर विधायक रागिनी सिंह का अल्टीमेटम, गर्मी में कटौती नहीं होगी बर्दाश्त

भीषण गर्मी के बीच झरिया क्षेत्र में गहराते बिजली संकट को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. जनसमस्याओं को लेकर गंभीर विधायक ने मंगलवार को बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की और क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए.
 

Dhanbad :  भीषण गर्मी के बीच झरिया क्षेत्र में गहराते बिजली संकट को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. जनसमस्याओं को लेकर गंभीर विधायक ने मंगलवार को बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की और क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए.

 

बैठक में झरिया के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर समेत धनबाद के मेयर संजीव सिंह भी मौजूद रहे और बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया. 

 

इस दौरान विधायक रागिनी सिंह ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी में बिजली की कटौती आम जनता के लिए किसी सजा से कम नहीं है ,जिसे अब और अधिक सहन नहीं किया जाएगा. विधायक रागिनी सिंह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य के बिजली विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, विभागीय जीएम और झारखंड सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के सचिव से दूरभाष पर वार्ता की. जिसमें सब-स्टेशन, हाई-टेंशन पावर सप्लाई, आरएमयू स्विच और ट्रांसफार्मर से जुड़ी तकनीकी बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की और तत्काल इसके समाधान के लिए जोर दिया .

 

बैठक के बाद विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच बिजली की समस्या किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सब-स्टेशन, ट्रांसफार्मर एवं अन्य तकनीकी खामियों को युद्धस्तर पर दूर करें. उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता को हर हाल में निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलना सुनिश्चित करना ही हमारी प्राथमिकता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही