Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : जंगली भैंसे के हमले में महुआ चुनने गई दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर घायल

जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र में जंगली बाइसन के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.
Advertisement
Advertisement

Latehar :  जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र में जंगली बाइसन के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.घटना छिपादोहर पश्चिमी रेंज के गुरिकरम जंगल की बताई जा रही है.मंगलवार सुबह जंगल से दोनों महिलाओं के शव बरामद होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

 

Uploaded Image

 

मृतकों की पहचान मोरवाई के दोरसा टोला निवासी शिलामनिया देवी (64) और जोड़ी टोला निवासी शांति कुंवर (50) के रूप में हुई है.परिजनों के अनुसार दोनों महिलाएं महुआ चुनने के लिए जंगल गई थीं.इसी दौरान अचानक जंगली बाइसन (भैंसा) ने उन पर हमला कर दिया.बताया जा रहा है कि बाइसन ने दोनों महिलाओं पर जोरदार हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.


 
देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की.मंगलवार को जंगल में तलाश के दौरान दोनों महिलाओं के शव बरामद हुए.घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची.

 

बताया जा रहा है कि उसी बाइसन ने क्षेत्र में एक अन्य महिला पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.घटना के बाद वन विभाग को सूचना दे दी गई है और ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही