Search

 
 
 

Dhanbad : पांडरपाला में धू-धूकर जला मोबाइल टावर, मची अफरा-तफरी

Dhanbad : आग लगने से टावर में लगे उपकरणों को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन अभी नहीं किया जा सका है. कंपनी के अधिकारी नुकसान का ब्योरा जुटाने के साथ घटना की पड़ताल में लगे हैं. जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह और नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
 
मोबाइल टावर में आग

Dhanbad :  पांडरपाला में शनिवार की सुबह एक मोबाइल टावर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. टावर से धुएं का घना गुबार उठने लगा, जो कुछ ही देर में आग की लपटें बन गई. टावर से उठते धुएं और आग को देखकर आसपास के लोग सहम गए. घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा.

 

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने संबंधित कंपनी के अधिकारियों और फायर विभाग को दी. साथ ही स्थानीय लोग भी अपने स्तर से भी आग बुझाने की कोशिश की. सूचना पाकर कंपनी की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

 

Uploaded Image

इसे भी पढ़ें

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

मोबाइल टावर में आग कैसे लगी, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है. फिहलाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. 

 

आग लगने से टावर में लगे उपकरणों को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन अभी नहीं किया जा सका है. कंपनी के अधिकारी नुकसान का ब्योरा जुटाने के साथ घटना की पड़ताल में लगे हैं. जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह और नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही