Search

 
 
 

धनबाद नगर निकाय चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन कई वार्ड प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है. नामांकन के अंतिम दिन समाहरणालय परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली. सुबह से ही अलग-अलग वार्डों के उम्मीदवार ढोल-नगाड़े और नारों के साथ जुलूस की शक्ल में नामांकन के लिए पहुंचते रहे.
 

Dhanbad: नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है. नामांकन के अंतिम दिन समाहरणालय परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली. सुबह से ही अलग-अलग वार्डों के उम्मीदवार ढोल-नगाड़े और नारों के साथ जुलूस की शक्ल में नामांकन के लिए पहुंचते रहे. 

Uploaded Image

पूरे दिन समाहरणालय परिसर चुनावी रंग में रंगा नजर आया. वार्ड पार्षद पद के लिए कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया. इनमें वार्ड 39 से रामचंद्र महतो, वार्ड 50 से ममता सिंह, वार्ड 16 से अंजनी देवी तथा वार्ड 40 से काजल कुमारी प्रमुख रूप से शामिल हैं. सभी प्रत्याशी समर्थकों के साथ पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पर्चा भरा.

Uploaded Image

नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे लंबे समय से अपने-अपने वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहे हैं और आगे भी जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे. उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता का आशीर्वाद और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. जो विकास कार्य अब तक अधूरे हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा.

Uploaded Image

प्रत्याशियों ने भरोसा जताया कि नाली, सड़क, पेयजल, सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कर अपने वार्ड को आदर्श बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के साथ विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा.

 

नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों की बढ़ती संख्या और समर्थकों की भीड़ से साफ संकेत मिला कि इस बार नगर निकाय चुनाव काफी कड़ा और दिलचस्प होने वाला है. अब नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव प्रचार और तेज होगा जिससे शहर में चुनावी माहौल और गरमाने की संभावना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही