Search

 
 
 

धनबाद :  वार्ड 38 के नवनिर्वाचित पार्षद जय कुमारने दी होली की शुभकामनाएं

नगर निगम के वार्ड संख्या 38 के नवनिर्वाचित पार्षद जय कुमार ने अपने वार्डवासियों सहित समस्त जिलावासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.
 
  • कहा – भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है पर्व

Dhanbad : नगर निगम के वार्ड संख्या 38 के नवनिर्वाचित पार्षद जय कुमार ने अपने वार्डवासियों सहित समस्त जिलावासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला पावन पर्व है.

 


पार्षद जय कुमार ने अपने संदेश में कहा कि होली का त्योहार हमें सभी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और समाज में एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है. यह पर्व खुशियों, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है.


जय कुमार ने  वार्डवासियों से अपील की कि सभी लोग शांति, सौहार्द और सुरक्षित तरीके से होली मनाएं. साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें और पानी की बर्बादी से बचें.


नवनिर्वाचित पार्षद  ने कहा कि वार्ड संख्या 38 के विकास और जनता की सेवा के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे और त्योहारों के माध्यम से समाज में प्रेम और सद्भाव की भावना को और मजबूत करने का कार्य करेंगे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही