Search

 
 
 

Dhanbad News: निरसा से 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 2.85 लाख कैश बरामद

Dhanbad News: साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान ऑपरेशन साइबर शील्ड शुरू किया गया है. इसके तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में 35 पुलिस पदाधिकारियों और 120 पुरुष एवं महिला जवानों को शामिल कर विशेष टीम गठित की गई थी.
 
कार्रवाई की जानकारी देते एसपी

Dhanbad News: जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए धनबाद पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने निरसा थाना क्षेत्र के पिठाकियारी गांव में छापेमारी कर 11 कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 2.85 लाख रुपये नकद, 19 मोबाइल फोन, कई एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं. यह जानकारी ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर दी.

 

उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है. इसके तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में 35 पुलिस पदाधिकारियों और 120 पुरुष एवं महिला जवानों को शामिल कर विशेष टीम गठित की गई थी.

 

1 अक्टूबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि निरसा थाना क्षेत्र के पिठाकियारी गांव में कुछ साइबर अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे हैं. सूचना के आधार पर विशेष टीम ने गांव में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें:

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्याम सुंदर रविदास, राहुल कुमार उर्फ राहुल रविदास, सचिन रविदास, मलय रविदास, श्यामापदो रविदास, झंटू ठाकुर, कुदन वर्णवाल, अरमान रविदास, अजय रविदास, विजय रविदास और सागर रविदास के रूप में हुई है. सभी पिठाकियारी थाना निरसा के रहने वाले हैं.

 

ग्रामीण एसपी ने बताया कि  गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं. राहुल रविदास के खिलाफ निरसा थाना में साइबर अपराध, धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े मामले दर्ज हैं. श्याम सुंदर रविदास के खिलाफ भी निरसा थाना में पूर्व के मामले दर्ज हैं. श्यामापदो रविदास, मलय रविदास, सागर रविदास और सचिन रविदास के खिलाफ भी अलग-अलग थानों में पूर्व से प्राथमिकी दर्ज है.

 

ग्रामीण एसपी ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन साइबर शील्ड आगे भी जारी रहेगा और साइबर अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही