Search

 
 
 

Dhanbad News : IIT-ISM में 12 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स शुरू, इमर्जिंग मैटेरियल्स व इंटेलिजेंट सिस्टम्स

आईआईटी (आईएसएम) के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की ओर से सोमवार को डिवाइस-सर्किट को-डिजाइन: फ्रॉम इमर्जिंग मैटेरियल्स टू इंटेलिजेंट सिस्टम्स’ विषय पर 12 दिवसीय हाइब्रिड रिफ्रेशर कोर्स की शुरुआत हुई
 

Dhanbad : आईआईटी (आईएसएम) के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की ओर से सोमवार को डिवाइस-सर्किट को-डिजाइन: फ्रॉम इमर्जिंग मैटेरियल्स टू इंटेलिजेंट सिस्टम्स’ विषय पर 12 दिवसीय हाइब्रिड रिफ्रेशर कोर्स की शुरुआत हुई. कार्यक्रम MMTTP और MMTTC-UGC इनिशिएटिव के तहत आयोजित किया जा रहा है.

 

उद्घाटन समारोह में आईआईटी (आईएसएम) के डीन आरएंडडी प्रो. पार्थसारथि दास मुख्य अतिथि और आईआईटी कानपुर के प्रो. शुभम सहाय रिसोर्स पर्सन के रूप में शामिल हुए.विभागाध्यक्ष प्रो. सुबिंदु कुमार, कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रो. मनोदीपन साहू और को-कोऑर्डिनेटर प्रो. राजीव कुमार रंजन समेत शिक्षक, छात्र और प्रतिभागी मौजूद रहे.

 

कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रो. मनोदीपन साहू ने बताया कि इसमें करीब 111 प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से हिस्सा ले रहे हैं. अगले दो सप्ताह में IIT, IISc, CSIR लैबोरेटरीज और अन्य शोध संस्थानों के विशेषज्ञ तकनीकी व्याख्यान देंगे.

 

कोर्स में क्रिटिकल मिनरल्स, इमर्जिंग मैटेरियल्स, सेमीकंडक्टर डिवाइसेज, VLSI, फोटोनिक्स, कम्युनिकेशन, माइक्रोवेव-RF, सर्किट डिजाइन और इंटेलिजेंट सिस्टम्स जैसे विषयों पर चर्चा होगी.विशेषज्ञों ने स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम विकसित करने और इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च को बढ़ावा देने पर जोर दिया.कार्यक्रम में देश के विभिन्न IITs, CSIR लैबोरेटरीज, ISRO/SCL और अन्य संस्थानों के विशेषज्ञ 48 तकनीकी सत्र लेंगे. कार्यक्रम का समापन 22 अगस्त को वैलेडिक्टरी सेशन के साथ होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही