Search

 
 
 

Dhanbad News : जिले में 23,612 राशन कार्ड होंगे रद्द

धनबाद जिले में 23,612 राशन कार्डों को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह कार्रवाई खाद्य, सार्वजनिक वितरण व उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देश पर की जा रही है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : धनबाद जिले में 23,612 राशन कार्डों को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह कार्रवाई खाद्य, सार्वजनिक वितरण व उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देश पर की जा रही है.

 


डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि विभाग के की-परफॉर्मेंस इंडिकेटर (KPI) के आधार पर सरकारी नौकरी, आयकरदाता व ग्रॉस टर्नओवर श्रेणी में आने वाले लाभुकों की पहचान की गई है. ये सभी झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2024 के अंतर्गत आते हैं. इसलिए इनके साथ-साथ इनके परिवार के सभी सदस्यों के राशन कार्ड भी निरस्त किए जाएंगे.


जिले में चिह्नित लाभुकों में 21,996 आयकरदाता, 1,493 ग्रॉस टर्नओवर श्रेणी के कारोबारी व 123 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं. इन सभी के राशन कार्ड रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. डीसी ने  कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ केवल जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही