Search

 
 
 

Dhanbad News : रेलवे स्टेशन से बियर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त धनबाद के निर्देश पर सोमवार को आरपीएफ पोस्ट धनबाद एवं सीआईबी टीम द्वारा संयुक्त रूप से धनबाद रेलवे स्टेशन पर सघन अपराध नियंत्रण अभियान चलाया गया. इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-08 पर कार्रवाई करते हुए टीम ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब (बियर) के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया.
 

Dhanbad : वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त धनबाद के निर्देश पर सोमवार को आरपीएफ पोस्ट धनबाद एवं सीआईबी टीम द्वारा संयुक्त रूप से धनबाद रेलवे स्टेशन पर सघन अपराध नियंत्रण अभियान चलाया गया. इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-08 पर कार्रवाई करते हुए टीम ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब (बियर) के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया. 

 

जानकारी के अनुसार निरीक्षक प्रभारी धनबाद के नेतृत्व में गठित स्पेशल टास्क टीम स्टेशन परिसर में गश्त और निगरानी कर रही थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-08 के कालका छोर स्थित ब्रिज के पास तीन युवक ट्रॉली बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में जाते दिखाई दिए. बैग भारी होने पर जवानों को शक हुआ जिसके बाद तीनों को रोककर पूछताछ की गई.

 

जांच के दौरान युवकों ने स्वीकार किया कि बैग में अंग्रेजी शराब (बियर) रखी हुई है. तलाशी लेने पर ट्रॉली बैग से दो कार्टन में कुल 48 कैन किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर बरामद की गई. बरामद शराब की कुल मात्रा 24 लीटर और कीमत लगभग 7200 रुपये बताई गई.

 

आरपीएफ अधिकारियों ने जब शराब से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अधिक मुनाफे के लालच में धनबाद से शराब लेकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने जा रहे थे. इसके बाद मौके पर मौजूद गवाहों के समक्ष जब्ती सूची तैयार कर शराब जब्त कर ली गई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

 

गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को भी मोबाइल के माध्यम से दी गई. गिरफ्तार आरोपियों में वैशाली निवासी सोनू कुमार, पटना निवासी शिव शंकर कुमार उर्फ कुंदन कुमार और नीरज कुमार शामिल हैं. मामले में उप निरीक्षक पालिक मिंज द्वारा उत्पाद विभाग धनबाद को लिखित शिकायत सौंप दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही