Dhanbad News : धनबाद रेल मंडल में शनिवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न स्टेशनों, मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकटों की जांच की गई. 384 यात्रियों को पकड़ा गया. उनसे कुल 2,87,455 रुपये जुर्माना वसूला गया.
इसे भी पढ़ें
टिकट चेकिंग टीमों ने स्टेशनों के अलावा विभिन्न मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच अभियान चलाया. इस दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ देखी गई. रेल अधिकारियों ने यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की हिदायत दी. उनसे अपील की गई है कि जिस श्रेणी का टिकट लिये हैं उसी श्रेणी में यात्रा करें. टिकट के साथ ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

