Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : तोपचांची में एनएच कंटेनर से 51 मवेशी बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

तोपचांची थाने की पुलिस ने मवेशियों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनएच-19 पर एक कंटेनर को जब्त किया है. कंटेनर में ठूंस कर 51 मवेशी ले जाए जा रहे थे. इनमें 45 गौवंश जीवित मिले, जबकि 6 की मौत हो चुकी थी.
Advertisement
Advertisement
कंटेनर में ठूंस कर लादे गए मवेशी.

Dhanbad : धनबाद जिले के तोपचांची थाने की पुलिस ने मवेशियों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनएच-19 पर एक कंटेनर को जब्त किया है. कंटेनर में ठूंस कर 51 मवेशी ले जाए जा रहे थे. इनमें 45 गौवंश जीवित मिले, जबकि 6 की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने कंटेनर के खलासी और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है. चालक भागने में सफल रहा. सभी जीवित मवेशियों को कतरास स्थित श्री गंगा गौशाला भेज दिया गया है.

 


पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हावड़ा-नई दिल्ली एनएच-19 पर तोपचांची के पास सोमवार एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली. कंटेनर मवेशियों को अमानवीय तरीके से ऊपर-नीचे ठूंसकर लादा गया था. पुलिस को देख चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. जबकि खलासी व उसका सहयोगी पकड़े गये.


पूछताछ में पता चला कि कंटेनर में मवेशियों को बिहार के नवादा से लोड कर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था. जीवित पशुओं को तत्काल कतरास स्थित श्री गंगा गौशाला पहुंचाया गया. तोपचांची थाना के एसआई सपन कुमार महतो ने बताया कि फरार चालक की तलाश में छापेमारी जारी है. तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही