Dhanbad News : धनबाद रेल मंडल में गुरुवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. रेलवे की टीमों ने विभिन्न स्टेशनों के साथ-साथ मेल वएक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की. अभियान में कुल 536 यात्रियों को पकड़ा गया. इनसे कुल 4,30,210 रुपये जुर्माना वसूला गया.
इसे भी पढ़ें
अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई. धनबाद मंडल की ओर से बताया गया कि यात्रियों की सुविधा और रेलवे राजस्व की सुरक्षा के लिए टिकट जांच अभियान लगातार जारी रहेगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करें. जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी श्रेणी में यात्रा करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

